और संगठन की उपलब्धियों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि संगठन के एक साल बेमिसाल रहे, एक साल में संगठन के कई भ्रष्टाचारों का उजागर किया, और लागातार संगठन भ्रष्टाचार की जंग लड़ता रहेगा, भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का जो हमारा प्रयास है, वह जल्द ही पूर्ण होगा,
वही संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेई ने बताया कि संगठन कई प्रदेशों में अपना परचम लहरा रहा है, एंटी करप्शन की उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में टीम काम कर रही है, अगले साल तक संगठन संपूर्ण राज्यों में टीम बना कर के भ्रष्टाचार का उजागर करेगा,
वहीं राष्ट्रीय महानिदेशक अमन दीप सचान ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार का उजागर करना, पुलिस व विजिलेंस विभाग का सहयोग करना, गरीब असहाय लोगों की मदद करना और इन उद्देश्यों के साथ संगठन लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है और हमारे संगठन के सदस्य और पदाधिकारी प्रत्येक वक्त की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तत्पर है,
वही इस मौके पर संगठन की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्ली देवी, राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार, अनय दीप सचान, आश्रय पटेल, शिवानी सचान, राष्ट्रीय महामंत्री सतवंत सिंह गौतम, प्रदेश सचिव अनुराग सचान, फतेहपुर जिला अध्यक्ष लवकुश सचान, महासचिव विकास साहू, अंकित कुमार व संगठन के सदस्य आशीष शुक्ला, हरिओम, अक्षय दीप आदि लोग मौजूद रहे।

