Jammu Kashmir: जम्मू के पुंछ सेक्टर में हुआ भीषण सड़क हादसा , बस खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत

Jammu Kashmir : पुंछ जनपद के मंडी (सावजियां) में खाई में बस गिरने से हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत , कई लोग गंभीर रूप से घायल , सेना और पुलिस के जवानों का बचाव अभियान शुरू
जम्मू के पुंछ सेक्टर में बस खाई में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 11 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सावजियां में मिनी बस खाई में गिर गई,

घटना की जानकारी पाकर पुलिस और सेना के जवान तुरंत हरकत में आ गए और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर शोक व्यक्त किया :
जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच–पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है ,

शोकाकुल परिवारों के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top