Mathura rape case: मौलवी ने निकाह का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

निकाह का झांसा देकर मौलवी साल भर से युवती के साथ कर रहा था दुष्कर्म ,जान से मारने की भी दी धमकी 

Mathura : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ऐसा ही एक मामला मथुरा जनपद के सामने आया है जहां एक युवती ने मौलवी पर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है

पीड़िता सोमवार को शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी मौलवी और उसके साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की थाना सदर बाजार के सादुल्लाह मस्जिद छोटा बाजार के मौलवी पर युवती ने  का आरोप लगाया गया है। युवती का कहना है कि उसकी छोटी बहन मस्जिद में पढ़ने जाती थी। उसे छोड़ने जाने के दौरान मौलवी उससे बातचीत करने लगा।

दोनों के अविवाहित होने पर मौलवी ने उसे निकाह करने का झांसा दिया। मौलवी के साथियों ने भी किया शोषण आरोप है कि एक वर्ष तक मौलवी अपने दो अन्य साथियों के साथ उसका यौन शोषण करता रहा। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जब 31 अगस्त को मौलवी से निकाह करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। उसे धमकाया।

पीड़िता का आरोप है कि मौलवी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी के सामने यह बात बताई तो उसे जान से मारकर वह भाग जाएगा। पीड़िता के पिता ने जब इसकी शिकायत मस्जिद के सचिव से की तो उन्होंने मौलवी को भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top