Lucknow / Mal Block : ग्राम सभा गोपालपुर विकासखंड माल के ग्राम सचिवालय में नहीं बैठते
कंप्यूटर ऑपरेटर आदित्य कुमार यादव
गांव को डिजिटल करने के उद्देश्य से पंचायत सहायकों की तैनाती की जा चुकी है ग्रामीणों को गांव में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खोले गए ग्रामसचिवालय आज मात्र दिखावा रह गए हैं
नवनिर्मित पंचायत भवनों में ताला लटक रहा है पंचायत सहायक ग्राम सचिव व खंड विकास अधिकारी प्रतिभा जायसवाल की उदासीनता ग्राम पंचायत गोपालपुर में डिजिटल लाइजेशन,की राह में बाधा बनी है , जिससे ग्रामीणों को योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है ,
उन्हें आज भी विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए तहसीलों के चक्कर लगाना पड़ रहा है । ग्रामीणों को आय जाति निवास से लेकर खसरा खतौनी निकलवाने जैसे कार्यों के लिए तहसीलों के चक्कर लगाना पड़ रहा है ,ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिवालय बनाने का क्या फायदा जब यहां कोई सुविधाएं ही नहीं मिल पा रही है।

