मुरादाबाद: जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने साढ़े तीन किलो गांजा के साथ ठाकुरद्वारा निवासी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर मुरादाबाद जनपद में नशे के सौदागरों की धरपकड़ को लेकर तेजी से अभियान चल रहा है,
ठाकुरद्वारा कोतवाली ने पूरे क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाकर नशे के सौदागरों को घेरना शुरू कर दिया है,मंगलवार को पुलिस ने सूचना पर नगर के आंबेडकर पार्क काशीपुर चुंगी के निकट गांजा बेचने के लिए खड़े हुए ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी असलम पुत्र इंतजार को घेराबंदी करके पकड़ लिया।
इसके साथ ठाकुरद्वारा के ही मोहल्ला नई बस्ती लल्ला कालोनी निवासी फईम और इमरान पुत्र शकील अहमद को भी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपितों से पुलिस को तीन किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।