नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक जानें वाली सड़क का नाम राजपथ से बदलकर कर्तव्य कर दिया गया है । बुधवार को नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित एक विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी बताया था कि एनडीएमसी द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाद इस परिपेक्ष में एक अधिसूचना भी जारी की जाएगी और अनुमति मिलने के बाद इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक का पूरा क्षेत्र कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि ब्रिटिश शासन के दौरान राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था. वर्ष 2015 में इस सड़क का नाम रेसकोर्स रोड से परिवर्तित करके लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया।

