युवाओं के लिए सुनहरा मौका,एसबीआई क्लर्क भर्ती में 5008 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू,
नई दिल्ली / SBI Clerk Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने में स्थित अपनी सभी शाखाओं में क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स के सभी 5008 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज तारीख 7 सितंबर, दिन बुधवार से शुरू कर दी है, सभी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं ।
एसबीआइ क्लर्क आवेदन के लिए शुल्क
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को एसबीआइ क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अप्लीकेशन पेज पर पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे।
आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्कशुल्क देना होगा, भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से ही होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में पूरी छूट है।
आवेदन से पहले जानें योग्यता
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में क्लैरिकल कैडर के जूनियर एसोशिएट्स पदों पर भर्ती के लिए जारी सूचना के मुताबिक आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही,
उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2022 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 2002 के बाद और 2 अगस्त 1994 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के आधार पर छूट दी जायेगी।

