Pakistan Flood : बाढ़ में बहा पाकिस्तान, दाने-दाने के लिए मोहताज, भारत से लगाई मदद की गुहार

पाकिस्तान में पसरा है तबाही का आलम सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न, दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान ने भारत से लगाई मदद की गुहार

लाहौर न्यूज़ : पाकिस्तान में बाढ़ के चलते हालात बहुत खराब हो चुके हैं हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, परिणाम स्वरूप फलों और सब्जियों की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं, इसके चलते पाकिस्तान में एक बार फिर भारत से व्यापार शुरू करने की मांग उठने लगी,

लेकिन अभी तक शहबाज शरीफ की सरकार ने भारत से सब्जियों
 और फलों के आयात पर निर्णय नहीं लिया हैफिर भी पाकिस्तान के व्यापार संगठन भारत से प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों को आयात करने की बात कर रहे हैं
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में आई बाढ़ पर चिंता जताने और संवेदनाएं व्यक्त करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है बाढ़ के चलते पाकिस्तान में चारो ओर त्राहि-त्राहि मची है और तबाही का आलम पसरा है

संपादक के बारे में

Scroll to Top