Indian Cricket : राहुल ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास , BCCI को लिखा पत्र

     राहुल ने कहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

Cricket : जैसा कि आप सब जानते हैं की एशिया कप का आगाज हो चुका है, 2 ग्रुप मुकाबले हो गए हैं. ग्रुप-बी के पहले मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया और ग्रुप-ए में भारत ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात देकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की. रविवार,

28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए बहुप्रतीक्षित मुकाबले में Hardik Pandya के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. हार्दिक को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया,

राहुल ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

 इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम से एक बड़ी खबर आ रही है. भारतीय स्पिनर राहुल शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. राहुल ने IPL में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में जगह बनाई. उन्होंने साल 2011 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन वो प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे. राहुल ने काफी लंबा-चौड़ा चिट्ठी लिखा और

भावुक होकर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI), BCCI डोमेस्टिक और IPL को भी धन्यवाद दिया.राहुल ने सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर एक खत के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया. पंजाब के जलंधर में जन्मे स्पिनर राहुल शर्मा पर रेव पार्टी करने का इल्जाम लगा था. इसका उनके क्रिकेट करियर पर काफी बुरा असर पड़ा.

8 दिसंबर, 2011 को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा ने 4 वनडे और 2 टी20 मैच खेले. वनडे में उनके नाम 6 विकेट और टी20आई में 3 विकेट दर्ज हैं.2014 में चोटिल हो जाने के बाद उन्हें फिर कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला, जिसके चलते राहुल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top