Fatehpur Update: समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की जिला इकाई ने जिलाधिकारी से भेंट कर, अंधत्व मुक्त भारत अभियान के विषय में दी जानकारी

 
फतेहपुर समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की जिला इकाई फतेहपुर ने आज जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति से भेंट कर  उन्हें सक्षम द्वारा चलाई जा रही ‘कार्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान’ “काम्बा” के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
 इस अवसर पर “सक्षम एक परिचय” नामक पुस्तक भी जिलाधिकारी को भेंट की गई और सक्षम का दिव्यांगों के प्रति योगदान से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पीयूष द्विवेदी, धीरेंद्र गुप्ता, सीताराम सिंह चौहान, महेश त्रिपाठी, दिनेश चंद्र त्रिपाठी रणविजय सिंह, यश द्विवेदी, मोनू शुक्ला ने अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों को अपना संदेश भी दिया।
      
                             रिपोर्ट : नितिन कुमार प्रजापति

संपादक के बारे में

Scroll to Top