Asia Cup 2022: 28 अगस्त को होगा महा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान की टीमें होंगी आमने-सामने

28 अगस्त  को खेला जायेगा  क्रिकेट का सबसे रोमांचक मुकाबला , भारतीय टीम भिड़ेगी पाकिस्तान से
Asia Cup 2022: जैसा की आप सबको पता है एशिया कप 2022 का ऐलान हो चुका है और सभी टीमें दुबई पहुंच चुकी है टूर्नामेंट का आगाज 27 अगस्त से होगा, और 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी , भारतीय टीम पाकिस्तानी टीम को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार आगाज करना चाहेगी।

एशिया कप में भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे वहीं पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में है इस समय भारतीय टीम विश्व की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है , रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम विश्व की किसी भी टीम को ध्वस्त करने में सक्षम है लेकिन पाकिस्तान की टीम को हल्के में लेना भारत की सबसे बड़ी भूल होगी ,

पाकिस्तानी टीम ने बाबर आजम की कप्तानी में सफलता के नए आयाम स्थापित किए।
भारतीय टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हूडा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।


पाकिस्तान टीम :
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिरी

संपादक के बारे में

Scroll to Top