जलमग्न हुआ प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में एक बार फिर गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, दोनों ही नदियां तीन से चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं.
बीते तीन दिनों में दोनों नदियों का जलस्तर करीब तीन मीटर तक बढ़ गया है. हालांकि जल स्तर बढ़ने के बावजूद प्रयागराज में अभी बाढ़ के हालात नहीं हैं, लेकिन नदियों का जलस्तर लगातार बढनें से ऐसा लगता है कि दोनों नदियां चार से पांच दिनों के अंदर रिहाइशी बस्तियों में दाखिल होकर तबाही मचा सकती हैं. जल स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

संगम के समीप स्थितमठ- मंदिर और आश्रम हुए जलमग्न –
गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत संगम स्नान करने आए श्रद्धालुओं को हो रही है,
संगम जाने वाले कई रास्ते नदियों के पानी में समा गए हैं. जिन रास्तों पर चार दिन पहले तक चार पहिया वाहन तेजी से फर्राटा भरते थे, वहां आज नावें चल रही हैं , संगम के पास के दोनों आरती स्थल पानी में डूब गए हैं