Kanpur Nagar : विश्व हिन्दू परिषद का 58वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*

विश्व हिन्दू परिषद का 58वां स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तस्वीर
सुरेंद्र जैन :  शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा अखंड भारत 
कानपुर नगर : 21 अगस्त 2022 दिन रविवार की संध्या विश्व हिन्दू परिषद, कानपुर महानगर द्वारा शताब्दी प्रेक्षागृह, पश्चिमी कैम्पस HBTU में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के
58वें स्थापना दिवस का श्रीगणेश पनकी हनुमान धाम गुरुकुल के बटुकों द्वारा सस्वर स्वस्तिवाचन के साथ रामायणी कुटी चित्रकूट धाम से पधारे श्रध्देय श्री रामहृदयदास महाराज,

पनकी हनुमान मंदिर महन्त पूज्य श्री जितेंद्रदास महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक माननीय ज्ञानेन्द्र सचान, विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना, प्रान्तीय कार्याध्यक्ष उमेश पालीवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष अतुल शुक्ल, प्रान्तीय सह मन्त्री राजू पोरवाल, प्रान्तीय संगठन मन्त्री आदरणीय मधुराम जी,विभाग अध्यक्ष सुरजीत सिंह ओबेरॉय, एच बी टी यू के रजिस्ट्रार प्रो नीरज सिंह जी,

कवि राम भदावर, विहिप के चारों जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ल, अनुराग दुबेजी, अजय मिश्र, हेमन्त सेंगर, विभाग संयोजक अमरनाथ, ने जब प्रभु श्रीराम दरबार का पूजन कर दीप प्रज्वलन किया, तब सनातन संस्कृति की गौरवशाली परम्परा साकार हो उठी।
प्रख्यात शिक्षाविद IIT प्रोफेसर एच सी वर्मा, प्रोफेसर सच्चिदानंद, डॉ अंगद सिंह समेत आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिह्न देकर स्वागत अभिनन्दन विहिप पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

आगे के क्रम में अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रो नीरज सिंह ने सनातन हिन्दू धर्म की सहृदयता, समरसता, सद्भाव, लोक कल्याण की भावना पर प्रकाश डाला।
प्रियम द्वारा एकल गीत “चल रहे हैं चरण अगणित ध्येय पथ पर निरन्तर” गाकर युवाओं में राष्ट्र निर्माण हेतु ध्येय निष्ठ बनने का आह्वान किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त मन्त्री डॉ सुरेन्द्र जैन जैसे ही बोलने के लिए आए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना,

डॉ सुरेन्द्र ने कहा, कि आज भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हमें अपनी उपलब्धियों पर गर्व है।
आजादी के अमृत महोत्सव में हमे  यह याद रखना चाहिए कि जिन मुस्लिमों के कारण भारत माता के तीन टुकड़े हुए, डेढ़ करोड़ हिंदुओं को विस्थापित होना पड़ा, लाहौर कराची की मण्डियों में हिंदुओं की लाशें टँगी थी, लाखों महिलाओं का बलात्कार किया गया, उस त्रासदी को झेलकर अपना परिवार, घरबार, सम्पत्ति को छोड़कर जो अपना धर्म बचाते हुए भारत आए, वो धर्मवीर हिन्दू भगिनी बंधु शरणार्थी नहीं पुरुषार्थी हैं।

जो राष्ट्रविरोधी तत्व भारत में आएगा, कुचला जाएगा। भारत शरीयत से नहीं, उस संविधान से चलेगा जिसके पहले पृष्ठ पर श्रीराम दरबार का चित्र बना हुआ है।
कार्यक्रम में कानपुर महानगर के चारों जिलों से हजारों कार्यकर्ता बजरंग दल जिला संयोजक नरेश तोमर दिलीप बजरंगी, कृष्णा तिवारी, आकाश यादव के नेतृत्व में मूसलाधार वर्षा में भी ढोल नगाड़े बजाते हुए पहुंचे।
कार्यक्रम की व्यवस्था में विभाग संगठन मंत्री पीयूष, अभिषेक दीक्षित, युवराज, रौनक, प्रशांत, लोकेंद्र, अक्षय समेत कार्यकर्ता बंधु रहे। कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रान्तीय टोली, जिला टोली समेत सभी कार्यकर्ता भगिनी बंधु उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top