Bulandshahr Update: दो पक्षों में मार कूट जमकर हुआ बवाल

बुलंदशहर: स्याना के गांव निखोब निवासी पीड़ित व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर लगाया उसके सिर में डंडा मार कर घायल करने का आरोप, आपको बता दें कि मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव निखोब का है,

जहां गांव निवासी विनोद ने बताया कि उसने अपनी एक बकरी किसी को चुगाई के लिए दे दी थी, जिसका कुछ हिस्सा विनोद की छोटे भाई की बहू विनोद से मांगने लगी बस इसी विवाद को लेकर विनोद के छोटे भाई की पत्नी ने विनोद के सर में डंडा मार दिया,

जिससे विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया घायल विनोद स्याना कोतवाली पहुंचा जहां उसने अपने छोटे भाई की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित तहरीर दी है,

वहीं स्याना कोतवाली पुलिस ने विनोद को मेडिकल के लिए स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, उधर स्याना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: तरुण कुमार

संपादक के बारे में

Scroll to Top