Fatehpur Update: भाकियू की पंचायत में बिजली समस्या पर हुई चर्चा, पंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान

फतेहपुर: खागा ब्लाक क्षेत्र के खटौली गांव में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत हुई। जिसमें किसानांे ने बिजली किल्लत का मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने किसानों की सभी समस्याओं का हल करवाने का आश्वासन दिया,

प्रेमनगर कस्बे के दीदार पैलेस में हुई महापंचायत में किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की जर्जर तारें होने के कारण बिजली बार-बार ट्रिपिंग होती रहती है जिसके चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। जिससे धान की रोपाई में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इनके साथ ही किसानों ने बताया कि खराब ट्रांस्फार्मर, पुलिस उत्पीड़न,

भूमि समस्या व आवारा पशुओेें की समस्या भी रखी गई। महापंचायत में पुलिस बल काफी तादात में तैनात रही। बैठक में कुल अराजकतत्व काला अंगौछा गले में डालकर वहां पहुंचे जिन्हे पुलिस बल ने अंदर जाने से मना कर दिया। किसान महापंचायत में व्यापार मंडल ने किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, सोलंकी सिंह, विवेक सिंह व रनमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: नितिन कुमार 

संपादक के बारे में

Scroll to Top