Bulandshahr Update: धरना प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी कार्यालय का किया घेराव

बुलंदशहर: भारी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीण तहसील पहुंच गए और उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा। तस्वीरें बुलंदशहर की खुर्जा तहसील परिसर की है जहां गांव के ही दबंग पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर भारी संख्या में ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान मनोज कुमार की माने तो पूरा मामला खुर्जा तहसील के जेवर मार्ग स्थित गांव फिरोजपुर का है जहां वर्षों पहले दान में दी गई जमीन पर प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हुआ था। आरोप है कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने स्कूल पर अवैध कब्जा कर लिया है और वहां पशु पालन कर रहा है।

ग्राम प्रधान के अनुसार विवादित स्थल सार्वजनिक है जिसमें ग्राम पंचायत और सोर की जमीन भी शामिल है जबकि कुछ ज़मीन वर्षों पहले ग्रामीणों द्वारा दान दी गई थी। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग है की प्राथमिक विद्यालय में कब्जा कर पशुपालन कर रहे दबंग से जमीन कब्जा मुक्त कराई जाए। वही धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से खुर्जा तहसीलदार शिवौतर सिंह ने वार्ता की

और टीम गठित कर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आश्वस्त हुए सभी ग्रामीण तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंप कर वापस लौट गए।
रिपोर्ट: तरुण कुमार

संपादक के बारे में

Scroll to Top