Allahabad : इलाहाबाद विश्विद्यालय के एसोसिएट कॉलेज जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के संस्कृत विभाग द्वारा दिनांक 18-8-22 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘संस्कृत सप्ताह समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्लोक पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती – पूजन से हुआ। प्राचार्या डॉ.नीलिमा मिश्रा ने मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर कौशल किशोर श्रीवास्तव का स्वागत किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर कौशल किशोर श्रीवास्तव जी ने संस्कृत भाषा को जनजीवन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं राष्ट्र उत्थान हेतु महत्वपूर्ण बताया।
साथ ही संस्कृत साहित्य के देदीप्यमान ग्रंथ ‘श्रीमद्भागवतगीता’ के नाम, भाव और संदेश पर प्रकाश डाला।

श्लोक पाठ प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न छंदों में सुंदर प्रस्तुति दी साथ ही ‘संस्कृत साहित्येराष्ट्रियचेतना ‘ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में संस्कृत साहित्य के राष्ट्रीय भावना से ओत – प्रोत उद्धरण से प्रतिभागियों ने ओजमयी वातावरण समुपस्थित कर दिया।
प्रतिभागियों के परिणाम निम्नवत् रहे-
1-श्लोक पाठ प्रतियोगिता
प्रथम – अंशु सिंह
द्वितीय – प्रज्ञा आर्या
तृतीय – समीक्षा
2-भाषण प्रतियोगिता
प्रथम – रुचि मिश्रा
द्वितीय – अम्बुज सिंह
तृतीय – रत्नेश यादव
कार्यक्रम संचालन :
कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रमा द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.कनक लता दुबे ने किया। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डॉक्टर प्रतिभा आर्या तथा महाविद्यालय के सम्मानित शिक्षकगण डॉ. रतन कुमारी वर्मा , डा. संगीता सहगल, डॉ अर्चना पाल, डॉ सुषमा श्रीवास्तव, डॉ आशीष मिश्र उपस्थित रहे।