फतेहपुर: जनपद में सोमवार की रात मुत्तौर कस्बे में छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे मजदूर की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई, मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,
ललौली थानाक्षेत्र के मुत्तौर गांव के महाराजदीन (60) पुत्र स्व बसंत रात में खाना खाने के बाद घर में छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो रहे थे, तभी रात में 10 बजे कच्ची दीवार गिर गई और चारपाई पर सो रहे महाराजदीन की दब कर मृत्यु हो गई, दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसियों ने किसी तरह मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला,
गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए ले जाने लगे, लेकिन उसकी मौत हो गई, पति की मौत से पत्नी सुमित्रा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, मृतक के तीन बेटे है, सूचना देने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।