Anti Corruption SDC: भ्रष्टाचार के नीव पर सधी ग्राम पंचायत सरहन खुर्द, बीडीओ के जांच के बाद नहीं हुई कार्यवाही

फतेहपुर: एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल ने जनपद के अमौली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरहन खुर्द में प्रधान व सचिव के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली थी, आपको बता दें ग्राम पंचायत में प्रधान व सचिव के द्वारा लगभग 82 हजार 18 रुपए का गमन किया गया था, जिसका खुलासा एंटी करप्शन एसडीसी ने किया

और डीएम को पत्र लिखकर हुए भ्रष्टाचार के संबध में कार्यवाही करने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक उस मामले के कोई कार्यवाही नहीं हुई है, वही खण्ड विकास अधिकारी अमौली विपुल विक्रम सिंह के द्वारा मामला दबाने की कोशिश की जा रही है, आपको बता दें ग्राम पंचायत सरहन खुर्द में फिर एक घोटाला सामने आया है जिसको लेकर एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल ने फिर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है, हुए घोटाले को लेकर एंटी करप्शन एसडीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेई ने बताया

कि अमौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरहन खुर्द में भ्रष्टाचार को लेकर पहले भी खुलासा किया गया था, जिसमे खण्ड विकास अधिकारी अमौली के द्वारा जांच की गई थी, लेकिन अभी तक उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है, और फिर ग्राम पंचायत सरहन खुर्द का में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, रामकिशोर के खेत से सरहन बुजुर्ग की सरहद तक मिट्टी की पुराई होनी थी, लेकिन प्रधान व सचिव के द्वारा पुराई नहीं कराई गई, और जिसका पूरा पैसा बिना काम कराए

पहले ही चार मास्टर रोल (मास्टर रोल सं. 2474, 2475, 2476, 2477) में 94 हजार 9 सौ 98 रुपए निकाल लिया गया है, जबकि वहां पर एक भी काम हुआ ही नहीं है, जब यह मामला एंटी करप्शन के द्वारा संज्ञान में लिया गया तो ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा रात में पुराई कराई जा रही है, जिसकी पोल खुल चुकी है, भ्रष्टाचार को लेकर ग्राम पंचायत सरहन खुर्द का यह दूसरा मामला है, अभी तक पहले मामले में कोई कार्यवाही नहीं हु

ई जबकि खंड विकास अधिकारी अमौली के द्वारा जांच की गई थी, वहीं राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि यदि खंड विकास अधिकारी के द्वारा मामला दबाने की कोशिश की जा रही है, तो उनके ऊपर भी कार्यवाही करवाने की मांग की जाएगी, हालाकि सम्पूर्ण मामले को लेकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा गया है।

Aman Deep Sachan
Founder & Editor In Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top