Accident: ई – रिक्शा पलटने से 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

फतेहपुर: जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजावलपुर गांव में ई रिक्शा पलटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जानकारी के अनुसार भैंसौली गांव निवासी राजेंद्र यादव उर्फ टिराऀ का 13 वर्षीय लड़का अंश यादव अपनी मां और दादी के साथ देवमई बैंक जा रहा था

कि जैसे ही रिक्शा सुजावलपुर गांव के सुखराम के आगे निकला तभी रास्ते में जयप्रकाश उर्फ गंटारी जो रास्ते के दोनों तरफ लगभग दो दर्जन से अधिक जानवर बांधते हैं,

और अवैध रूप से नाली के पार रास्ते में चबूतरा बना रखा है, साथ ही एक पत्थर भी लगा रखा है उसी में रिक्शा का पहिया चढ़ा और मौके पर ही राजेंद्र यादव के इकलौते बेटे की मौत हो गई साथ ही मां और पत्नी घायल हो गए जिन्हें गांव वालों कि मदद से प्राथमिक उपचार हेतु डाक्टर के पास भेजा गया है

डायल 112 सहित चौकी प्रभारी मुसाफा धमेंद्र कुमार पुलिसकर्मियों सहित मौके पर सवाल यह उठता है कि अबैध तरीके से लोग रास्ते में चबूतरा बना कर रखा है साथ ही जानवर भी बांधते हैं ऐसे लोगों को चिंहित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं कि जाती है।

रिपोर्ट: प्रदीप कुमार 

संपादक के बारे में

Scroll to Top