Fatehpur Live: दो दोस्तों ने कायम की मिसाल, बिछड़ने के गम में दोनों ने की आत्महत्या

फतेहपुर: गोपालपुर गांव में दो दोस्तों के शनिवार देर रात एक बाग में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, एक दोस्त की मौके पर मौत हो गई, दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया,

पुलिस का कहना है कि एक दोस्त काम के लिए हरियाणा जाने वाला था, बिछड़ने के गम में ही दोनों दोस्तो ने आत्महत्या की है, असोथर थाना क्षेत्र स्थित गांव निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू पासवान (18) पुत्र गंगा विशुन और

धीरज उर्फ रिंकू रैदास (19) पुत्र धनराज के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों एक साथ गांव में कुछ दिनों से सीमेंट-ईंट के प्लांट में मजदूरी करते थे। इससे पहले दोनों लुधियाना में भी एक साथ मजदूरी कर चुके थे। परिजनों के मुताबिक दोनों शनिवार शाम घर से निकले, लेकिन रात तक नहीं लौटे।

देर रात दो बजे के आसपास गांव किनारे बाग में ग्रामीण ने दोनों को बेसुध हालत में पड़ा देखा,  छोटू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि रिंकू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज दौरान रिंकू ने साथ में सल्फास खाने की जानकारी डॉक्टर को दी, उसके बाद रिंकू ने दम तोड दिया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top