प्रेमनगर: उसरहा पुरवा गांव के पास सड़क समीप खड़ी एक छह वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, बच्ची कार में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। मौके पर ही बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मचा है,
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव निवासी चंद्रेश गौतम की छह वर्षीय पुत्री आंचल अपनी माता ज्ञानमती के साथ गुरुवार शाम उसरहा पुरवा गांव के रिश्तेदार झूरी लाल के यहां शादी समारोह में गई थी,

आंचल शाम को झूरीलाल के घर सामने खेल रही थी और खेलते हुए वह सड़क किनारे जा पहुंची, तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया, चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।