(आईआईएन)/फतेहपुर: अमौली ब्लॉक के डिघरूवा गाँव मे बिजली के शार्ट सर्किट से 15 बीघा गन्ना जलकर राख हो गयी, गाँव के किसान सुरेंद्र उमराव उर्फ कल्लू ने 18 बीघे में गन्ना की फसल बटाई में लेकर बो रखी थी, लगभग 2 बजे जब लाइट आयी
तो बिजली के तारो में शार्ट सर्किट हुई और चिंगारी से 15 बीघे गन्ना जलकर राख हो गयी गाँव वालो कि मदद से केवल 3 बीघा ही फसल बचाई जा सकी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी, पर वह समय से नही पहुची, जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक काफी देर हो चुकी थी,
अभी हाल में ही आँधी तूफान की वजह से 22 बीघा गेहूँ की फसल बर्बाद हुई थी, किसान सुरेंद्र से बात की गई तो बताया कि इस साल फसलो में बहुत ही नुकसान हुआ है, अब तो परिवार चलाना ही मुश्किल हो गया है।

रिपोर्ट: विवेक उमराव