Covid Four Wave 2022: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज, कानपुर में 14 फौजी मिले पॉजिटिव

देश में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका है, संक्रमण तेजी से फिर बढ़ने लगा है, रविवार को 20 लोग संक्रमित मिले इनमें से 14 फौजी हैं,  इनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,

स्वास्थ्य विभाग इन्हें किट मुहैया करा रहा है। संक्रमितों के मिलने में तेजी आ गई है। चार दिन के अंदर 34 संक्रमित मिले हैं, इनमें आईआईटी का स्टाफ और छात्राएं हैं। जो संक्रमित मिले हैं, उनकी दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ और देहरादून की हिस्ट्री मिली है।

लोग बाहर से संक्रमण लेकर आ रहे हैं और शहर के लोगो ने मास्क लगाना बंद कर दिया और सोशल डिस्टेंसिंग का कुछ ख्याल नहीं है, यह लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सीएमओ का कहना है कि लगातार कहा जा रहा है कि कोरोना अभी गया नहीं है। कोविड गाइड लाइन का पालन करें। कैंट में रविवार को कैंप लगाया गया था। इनमें 14 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है,

इनमें 12 जवान तो यहीं के हैं और दो बाहर के जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, इसी तरह आईआईटी में लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।
अब तक कुल संक्रमित: 93465
अस्पतालों में ठीक हुए: 11542
होम आइसोलेशन में ठीक हुए: 79980
कोरोना संक्रमितों की मौत: 1923
रविवार को सैंपलिंग: 3502

संपादक के बारे में

Scroll to Top