Fatehpur Police: गरीब किसान के खाते से 63 हजार पार, पुलिस ने नही कि कोई कार्यवाही, किसान पहुंचा कोर्ट

फतेहपुर: जनपद में डेबिट कार्ड बदलकर शातिरों ने गरीब किसान के खाते से 63000 रुपये पार कर दिए, इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शातिर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है,

गाजीपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी शिव सिंह ने बताया कि बीते साल 28 अक्तूबर को वह हसवा कस्बा स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे, इसी दौरान बूथ पर मौजूद एक युवक ने धोखाधड़ी कर उसका कार्ड बदल दिया,

कुछ देर बाद खाते से कई बार में 63 हजार 588 रुपये निकाल लिए गए, इसकी शिकायत थाने से लेकर एसपी तक से की, लेकिन किसी ने सुनी, तो मजबूरन कोर्ट पहुंचना पड़ा, और अब कोर्ट के आदेश अनुसार शातिरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top