योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जनपद के पूर्व सांसद रहे एवं वर्तमान में कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर विधान सभा से विधायक राकेश सचान के प्रथम आगमन पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों ने दलीय सीमा तोड़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, स्वागत के क्रम में जनपद के जहानाबाद विधानसभा से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जो कलाना,
बिरनाई, अमौली, सठीगंवा , रामपुर होते हुए बिंदकी पहुंचा, अमौली में मंत्री जी के समर्थकों व शुभचिंतकों के द्वारा भव्य पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया, स्वागत करने वालों में ग्राम पंचायत अमौली प्रधान शिवकुमारी सोनकर व प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र सोनकर, एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सचान, कैलाश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, जयंत्री देवी वर्मा,
लाल बहादुर, सतवंत सिंह गौतम,दुर्गा प्रसाद, जय नारायण सचान, ब्रजेश उमराव, अमन दीप सचान, शोभित पटेल,आलोक सोनकर, अर्जुन, गौरव, समीर, मोहित पटेल,अक्षय दीप, अनय दीप सचान, रोमिल कुमार आदि समर्थक रहे।
अमौली/फतेहपुर: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर राकेश सचान का जहानाबाद विधानसभा के कोने कोने में ज़ोरदर स्वागत किया गया, स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री ने जनपद वासियों के अपार स्नेह के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया,
Aman Deep Sachan
Founder & Editor In Chief

