Covid Back: चीन में फिर लगा लॉकडाउन, घरों में कैद लोग

चीन जीरो कोविड पॉलिसी का पालन कर रहा है, चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में फैले कोविड को देखते हुए चीन की सरकार ने पूरे शहर में कठोर लॉकडाउन लगा दिया है, वहीं इसी बीच लॉक डाउन से नाराज लोगों के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों को अपने अपार्टमेंट में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है,

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग स्थानीय अधिकारियों से लड़ते नजर आ रहे हैं, लोग चेतावनी दे रहे हैं कि इतने सख्त लॉक डाउन का गंभीर परिणाम हो सकता है चीन ने अपने कोविड़ नीति के तहत संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 5 अप्रैल से ही शंघाई को पूरी तरह बंद कर दिया है शहर के 26 करोड़ लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top