Fatehpur Live: महीने ने 3 दिन स्कूल आती अध्यापिका, पूछने पर पत्रकारो से की अभद्रता

अमौली: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार शिक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ न कुछ कदम उठाते रहते हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री के कामों को कुछ अध्यापक नाकाम करते नजर आ रहे हैं, ऐसा ही मामला देखने को मिला अमौली ब्लॉक के कुंदे रामपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में, जहां पर अध्यापिका प्रीती पटेल स्कूल केवल महीने में 3 दिन आती है,

स्कूल में 3 अध्यापक और नियुक्त हैं, पर उन अध्यापकों का कोई अता पता नहीं है, रामपुर विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जब यही बात स्कूल की मैडम से पूछी गई तो मैडम साहिबा पत्रकारों से ही अकड़ दिखाने लगी, और पत्रकारों के साथ अभद्रता कर डाली यहां तक कि फोन भी खींचने की कोशिश की।
मैडम कर रही बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़
वहीं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बताया कि मैडम महीने में दो या तीन दिन ही आती हैं, और वह भी 12:00 बजे के बाद, बच्चों ने बताया कि स्कूल सुबह 8:00 बजे खुल तो जाता है, लेकिन कोई भी अध्यापक पढ़ाता नहीं है,

जब यह जानकारी ग्राम प्रधान से ली गई तो ग्राम प्रधान ने बताया कि मैडम स्कूल नहीं आती बच्चे स्कूल में खेलते रहते हैं, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जब यही बात ग्राम प्रधान ने भी मैडम से पूछी तो मैडम ने जनता के प्रतिनिधि के साथ भी अभद्रता की।
सच्चाई पूछने पर मैडम और उसके पति ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
सच्चाई पूछने पर कुंदे रामपुर प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका प्रीती पटेल और उसके पति के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार के साथ अभद्रता की गई, आपको बता दें पत्रकार का फोन खींचने की कोशिश की गई, पत्रकार के साथ हुई अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।
विद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार को, एंटी करप्शन ने संज्ञान में लिया
विद्यालय के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़, वरिष्ठ पत्रकार और जनता के प्रतिनिधि ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता के मामले को लेकर एंटी करप्शन – एसडीसी संगठन ने मामले को संज्ञान में लिया है,

संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामला संज्ञान में लेने के लिए कहा है, मामला अधिकारियों के द्वारा संज्ञान में नहीं लिया जाएगा तो संगठन जमीनी संघर्ष के लिए भी बाध्य होगा।
Aman Deep Sachan
Founder & Editor In Chief: Independent India

संपादक के बारे में

Scroll to Top