Fatehpur Live: अमौली में पानी को त्राहि-त्राहि, एंटी करप्शन ने जल विभाग को लिखा पत्र

Fatehpur Live: अमौली में पानी को त्राहि-त्राहि, एंटी करप्शन ने जल विभाग को लिखा पत्र


Breaking News

Fatehpur Live: अमौली में पानी को त्राहि-त्राहि, एंटी करप्शन ने जल विभाग को लिखा पत्र

Independent India
3/24/2022 03:23:00 PM

फतेहपुर: दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के साथ, अमौली ब्लॉक में लगातार पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है, अमौली समेत लगभग आसपास की 40 हजार आबादी में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि है, अमौली में पानी टंकी भी है, और ट्यूबवेल भी, लेकिन पानी की पूर्ण रूप से पूर्ति नहीं हो पाती,

दरअसल अमौली और आसपास के ग्रामों में जो पानी सप्लाई की जाती है, उस पानी को जल निगम के कर्मचारियों द्वारा खेतों में सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, और क्षेत्र में पानी के लिए 40,000 की आबादी त्राहि-त्राहि कर रही है,

इसी मामले को लेकर अमौली वासियों में काफी आक्रोश है, वही मिली जानकारी के अनुसार अमौली में जल पूर्ति के लिए कुल तीन ट्यूबेल है, जिनमें 2 ट्यूबवेल पहले से ही खराब है, और एक ट्यूबवेल के भरोसे पानी आपूर्ति चल रही है, लेकिन पानी ग्रामीणों को न देकर सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है,

इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर एंटी करप्शन संगठन ने डीएम और जल विभाग को पत्र लिखकर मामले को संज्ञान में लेने के लिए कहा है, संगठन ने कहा कि यह मामला तुरंत संज्ञान में नहीं लिया जाए, नही तो जमीनी संघर्ष के लिए संगठन बाध्य होगा।
Aman Deep Sachan ‘Patel’
Founder: Independent India



लाइव अपडेट



ब्रेकिंग न्यूज़

 


क्राइम


सरकारी आदेश


कोरोना अपडेट


ताजा खबरें


राष्ट्रीय


खेल


धर्म


देश दुनिया




बॉलीवुड


राजनीति


मनोरंजन


चुनाव


दुर्घटना


टेक्नोलॉजी


एजुकेशन




संपादकीय लेख


समय की ताकत “न्यूज़ पेपर”


उत्तर प्रदेश



संपादक के बारे में

Scroll to Top