UP Cabinet: पिछड़ों के दिग्गज नेता राकेश सचान, इस बार पहुंचेंगे कैबिनेट

उत्तर प्रदेश में कल यानी 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे, वही योगी सरकार में मंत्रिमंडल में दिग्गज नेता राकेश सचान को कैबिनेट मंत्री की कमान सौंपी जा सकती है, आपको बता दें राकेश सचान फतेहपुर जिले के सांसद और विधायक भी रह चुके हैं,

उनका राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही रहा है, कभी समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता हुआ करते थे, समाजवादी पार्टी में अनबन के बाद राकेश सचान ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली और प्रदेश महासचिव के साथ-साथ प्रियंका गांधी के प्रमुख सलाहकार के रूप में कार्य किया,

2022 के विधानसभा चुनाव में राकेश सचान ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन पकड़ लिया, और भोगनीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा, जहां पर राकेश सचान ने विजय प्राप्त की, और अब कैबिनेट तक का सफर भी कर सकते हैं, राकेश सचान पिछड़ी व कुर्मी जाति के दिग्गज नेताओं में शुमार है।
Aman Deep Sachan ‘Patel’

संपादक के बारे में

Scroll to Top