UP Politics: अखिलेश और आजम का सांसद पद से इस्तीफा

उत्तर प्रदेश: यूपी में राजनीतिक माहौल गर्मा गर्मी का चल रहा है, प्रदेश की राजनीति में एक मोड़ और आ गया है, जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, और वह अब करहल विधानसभा से ही विधायक रहेंगे,

आपको बताते चलें कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी, वही अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और वह अब रामपुर सदर विधानसभा से विधायक रहेंगे,

वैसे कहे तो चुनाव के बाद यह तो होना ही था, चाहे वह विधायक पद से इस्तीफा दे या संसद पद से एक पद से इस्तीफा देना ही था, पर कयास लगाए जा रहे थे कि वह विधायक पद से इस्तीफा देंगे, लेकिन अखिलेश यादव व आजम खान ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया, अब दोनों ही नेता प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top