उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में आपने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम तो सुना ही होगा, इनका नाम सुर्खियों में तब आया जब इन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में श्रम मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए,
और कई मंत्रियों को भी साथ लेकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी, हालांकि समाजवादी पार्टी में इन्हें सम्मान दिया, तो वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी शांत होकर बैठ गई,
तो वही योगी सरकार ने दल बदलने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ संपत्ति मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं, आपको बता दें स्वामी प्रसाद मौर्य विधानसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं, इस विधानसभा के चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य की बेहद शर्मनाक हार हुई है।

