UP Assembly Election 2022: टिकट न मिलने पर बोली स्वाति सिंह, सपा में शामिल होने पर दिया जवाब

(आईआई एजेंसी): उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री  रही स्वाति सिंह ने टिकट कटने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी, उन्होंने बिना कोई नाराजगी जताते हुए कहा है कि वह पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह अच्छा सोच कर ही लिया होगा, वह पार्टी के फैसले के साथ हैं।

वहीं, बीजेपी को छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की अटकलों पर भी स्वाति सिंह ने पूर्ण विराम लगा दिया है, उन्होंने कहा कि जीना यहां, मरना यहां, मैं बीजेपी का हिस्सा हूं और आजीवन बीजेपी का हिस्सा रहूंगी। मैं बीजेपी नहीं छोड़ूंगी, पार्टी के लिए कैंपेनिंग कर रही हूं, और करती रहूंगी, पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाऊंगी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top