Budget Session 2022: इस साल से ही शुरु होगी 5जी सुविधा, ग्रामीण इलाकों में सुधरेगी इंटरनेट सेवा , लोगों को मिलेगी नौकरी

(आईआई एजेंसी): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 में इस साल 5G मोबाइल सर्विस को शुरू करने के लिए जरूरी स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित करने की घोषणा की है, आपको बता दें यूजर्स को इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में 5जी नेटवर्क मिलेगा, आपकी जानकारी के लिए बता दें

कि देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को 5जी के ट्राइल की अनुमति मिल गई है, 5जी ट्राइल सबसे पहले देश के 13 बड़े शहरों में होगा, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस को उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाएंगे।

इसके साथ ही सालाना 5 प्रतिशत USO फंड दिया जाएगा, साथ ही इससे रोजगार भी बढ़ेगा। इसके अलावा जल्द ही 5G मॉडल बेस्ड प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) का ऐलान किया जाएगा, बता दें कि साल 2021 में वोडाफोन आइडिया ने 5जी नेटवर्क पर 4.2Gbps की स्पीड प्राप्त की थी। यह 5जी ट्राइल पुणे में किया गया और यह स्पीड 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर मिली थी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top