गोंडा पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

                        
गोंडा: बेलसर रोड पर शनिवार भोर में पाण्डेय पुरवा चौराहा के पास पुलिस ( एसटीएफ ) मुठभेड़ में घायल हुए पच्चास हजार के इनामी अपराधी की अस्पताल मौत हो गई, पुलिस ने उसके पास रिवाल्वर और कुछ गोली बरामद होने का दावा किया है।

जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान जिला अम्बेडकर नगर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को पाण्डेय चौराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रिवाल्वर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में दो व पेट में एक गोली लगी,

घायलावस्था में उसे परसपुर सीएचसी लाया गया जहां उसकी मौत है गई। पुलिस अब उसकी अपराधिक हिस्ट्री खांगलने में जुट गई है। अस्पताल पहुंचकर फोरेंसिक टीम नें बंद कमरे में जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश के मारे जाने की पुष्टि की है।
रिपोर्ट नौशाद खान 

संपादक के बारे में

Scroll to Top