पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में पूरे जनपद में की जा रही सघन वाहन चेकिंग

बाँदा: आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन कराए जाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में बांदा पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वालों तथा नकदी आदि से चुनाव को प्रभावित करने वाले कारकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 21.01.2022 को पूरे जनपद में पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार से अराजक तत्वों के प्रवेश को रोका जा सके तथा जनपद में सकुशल चुनाव संपन्न कराए जा सकें.

संपादक के बारे में

Scroll to Top