थाना कोतवाली क्षेत्र मनकापुर के जिगना बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप से हुई चोरी में मनकापुर पुलिस चोरी में शामिल 3 लोगों को मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 95 हज़ार रूपये के साथ 3 तमंचा,3 कारतूस व एक खोखा बरामद करने का दावा कर रही, बीते 14 जनवरी को जिगना बाजार मनकापुर स्थित माया कृष्ण पेट्रोल पम्प के मैनेजर उमेश उर्फ सूर्य किशोर सिंह ने अपने ही पेट्रोल पम्प पर काम करने वाले सेल्समैन राहुल मिश्रा व विपिन यादव के विरूद्ध पेट्रोल पम्प के लॉकर से 2 लाख रूपये चुरा लेने का आरोप लगाते हुए
थाना मनकापुर में मामला दर्ज कराया था।घटना को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए जनपदीय पुलिस की 4 टीमें लगाकर कोतवाल मनकापुर व प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस को आदेश दिया था। जिस पर जब पुलिस ने घटना में नामित दोनो सेल्समैनों से कड़ाई से पूछताछ किया तो पता चला इस पेट्रोल पम्प पर ही पूर्व में काम करने वाले एक सेल्स मैन पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ही अपने 2 साथी सुशील सिंह व सूरज सिंह के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।जिस पर पुलिस सक्रिय हो गयी
और इन तीनों की तलाश में जुट गयी। शुक्रवार को टीम घटना को अंजाम देने वाले पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र जुगुल किशोर सिंह निवासी पूरे अजब परसपुर, सुशील सिंह पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह निवासी हनुमान पुरवा गुड़सड़ी कर्नलगंज व सूरज सिंह पुत्र सत्रोहन सिंह निवासी बेसन पुरवा बल्मथर परसपुर को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।और उनके कब्जे से पेट्रोल पम्प का 1.95 लाख रूपये नगद,3 अवैध तमंचा,3 जिन्दा कारतूस,1अदद खोखा कारतूस व घटना मे शामिल 2 मोटरसाईकिलें बरामद किया है। घटना का जल्द खुलासा करने पर एसपी गोण्डा ने टीम को 25 हज़ार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट नौशाद खान