फतेहपुर: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पैरामिलिट्री बल के साथ कोरसम ग्राम पंचायत के संवेदनशील मतदान केंद्र का निरीक्षण कर ग्राम में फ्लैग मार्च किया ।
इस दौरान उन्होंने निरीक्षण ग्राम के संभ्रांत नागरिकों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से ग्राम सभा की कुल आबादी की संख्या, पूर्व के चुनावी विवादों के बारे में विस्तृत चर्चा कर शांतिपूर्ण मतदान की बात कही । निरीक्षण के दौरान बूथ केंद्रों में साफ सफाई, मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंस के लिए बने गोले को पेंट के जरिए चिन्हित करना, जमा शस्त्र लाइसेंस की संख्या, वैक्सीनेशन से छूटे लोगों की संख्या आदि जानकारी ल
ी और मतदान केंद्र में बिजली पानी शौचालय की साफ सफाई के निर्देश दिए । उन्होंने ग्रामवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करने की अपील करते हुए सहयोग मांगा, इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिंदकी ए.के निगम, थानाध्यक्ष कल्यानपुर पुलिस, संतोष पाण्डेय, बीरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह सहित ग्रामवासी व सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नितिन कुमार, संवाददाता