विधायक शिवदयाल बागरी ने अधिकारियों की ली बैठक व नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों से की भेंट

अमानगंज: गुनौर विधानसभा के यशस्वी विधायक आदरणीय शिवदयाल बागरी जी ने नगर के रेस्ट हाउस में तहसील अमानगंज अंतर्गत समस्त विभागों की समीक्षा बैठक ली, साथ ही नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों का समस्त अधिकारियों से परिचय कराया, नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधियों द्वारा विधायक शिवदयाल बागरी जी का फूल मालाओं से स्वागत किया। ब्लाक कांग्रेस अमानगंज अध्यक्ष भभूत सिंह राजपूत द्वारा उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड गाईड लाईन का पालन कराते हुए

मास्क व सैनेटाईजर बांटे गए, समस्त विभागों के उपस्थित अधिकारियों से विधायक शिवदयाल बागरी ने संबंधित विभागों की जानकारी ली व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विभागों के अधिकारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, शा बालक उ मा विधालय के प्राचार्य सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा विधालय में मीठे पानी की समस्या व फिल्टर की मांग की गई जिसमें विधायक जी द्वारा आरो लगाने की बात कही गई।

साथ ही कन्या उ मा विधालय के प्राचार्य मनीष रेजा द्वारा विधालय के गेट पर सब्जियों की दुकान लगने से होने वाली असुविधा से विधायक जी को अवगत कराया जिस पर विधायक जी द्वारा नगर परिषद अमानगंज के कर्मचारियों से व्यवस्था में सुधार के लिए मौखिक निर्देशित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज के बीएमओ डॉ अमित मिश्रा द्वारा विधायक जी से अस्पताल में महिला डाक्टर की समस्या बताई गई

एवं स्टाफ में कर्मचारियों की कमी बताते हुए समस्या बताई जिसको लेकर विधायक जी ने बरिष्ठ अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय अमानगंज से उपस्थित प्राचार्या श्रीमती मीरा छिरौल्या, विधुत विभाग से गुप्ता जी, कृषि उपज मंडी से बागरी जी, ग्राम पगरा शा उ मा विधालय की प्राचार्या, राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि से उनके विभाग संबंधित वार्तालाप हुआ। विधायक प्रतिनिधि मीडिया विभाग नीरज रैकवार ने जानकारी देते हुए बताया

कि विधायक शिवदयाल बागरी जी ने समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों में व्याप्त कमियों की जानकारी ली गई है। समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे, नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि विजय पाण्डेय (हायर सेकंडरी स्कूल), डॉ वलवान सिंह (स्वास्थ्य विभाग), सौरभ दुवे (नगर परिषद), जबाहर पटेल (महाविद्यालय), दिनेश पाण्डेय (कृषि उपज मंडी), कन्हैया ताम्रकार (विधुत विभाग), नीरज रैकवार (मीडिया) उपस्थित रहे, कार्यक्रम में हक्कुन दहायत पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद अमानगंज, अश्विनी भटनागर पूर्व पार्षद, नीलेश ताम्रकार, धूराम चौधरी, नीरज खरे, हरि चौधरी, विजय सक्सेना, सुनील दुवे,प्रमोद तिवारी बिल्हा, पत्रकार अमित दुवे, प्रमोद वर्मा उपस्थित रहे।

रिपोर्ट सतीश चौबे

संपादक के बारे में

Scroll to Top