मामला विकास खंड मनकापुर के बैरीपुर रामनाथ में स्थित गौ आश्रय केंद्र का है, जहां गौशाला में पहुँची मीडिया टीम वहाँ की खौफनाक मंजर देख दंग रह गयी, गौशाला के अंदर करीब आधा दर्जन गाय तथा एक बछिया मरी पडी थी, वही गौशाला के बगल में एक दर्जन के करीब दम तोड़ चुके गौबंश को कुत्ते,कौवे नोच नोंच कर खा रहे थे, तो कुछ तड़प तड़प कर मर रहे थे,
जिससे गौशाला के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी।मामले की जानकारी उपज़िलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को देने के बाद मौके पर पंहुचे अधिकारी भी वहाँ का आलम देख सन्न रह गये।बताया जाता है की इस गौशाला में करीब 200 गोबंश रखने की क्षमता है,लेकिन लापरवाही पूर्वक 200 से ज़्याद जबरन भर दिया गया जिससे यह स्थति उत्पन्न हुई।मामला मीडिया में आने के बाद डीएम मार्कंडेय शाही के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव पवन कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, वहीं ग्राम प्रधान के अधिकार सीज करने हेतु 95 जी की नोटिस दी गयी है।
वहीं जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन एसडीएम मनकापुर,मुख्य पशु पचिकित्सा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को कही है, सोमवार को मनकापुर ब्लॉक के बृहद गौ आश्रय केन्द्र बैरीपुर रामनाथ का निरीक्षण जिले से नामित सदस्यीय टीम करने पहुंची, टीम पहुंचने के पहले ही खंड विकास अधिकारी सहित कई लोग गौशाला की कमियों को दूर कराने में लगे रहे, टीम के लोग जांच करने के बाद ब्लाक पर घंटो बैठकर रिपोर्ट बनवाने में दिखे मशगूल, गौशाला से सीधे जांच टीम के लोग ब्लाक पर पहुंचे और गौशाला से संबधित अभिलेखों को खंगालते दिखे। सबके चेहरो पर डर एवं शिकन देखी गयी।

रिपोर्ट नौशाद खान