नहीं रुक रहा चोरियों का सिलसिला, दुकान में चोरी करते रहे चोर, सोती रही रात्रि गश्त पर निकली पुलिस

फतेहपुर: जानकारी के अनुसार जनपद में हुसैनगंज कस्बे के चौराहा स्थित डलमऊ मार्ग पर बीती रात अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की एक दुकान का शटर काटकर लाखों का माल पार कर दिया!

पुलिस की रात्रि गश्त भी बेकार साबित हो रही है हुसैनगंज इलाके में बढ़ती हुई चोरियों से पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है, मालूम हो कि हुसैनगंज कस्बे के समीप छिटनापुर गांव निवासी हरिप्रसाद लोधी की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान कस्बे के डलमऊ रोड पर है, वह रोज की भांति देर शाम दुकान बंदकर अपने गांव चले जाते हैं!

बीती रात अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और दुकान में रखे 4 एलसीडी, तीन मिक्सी मशीन दो इनवर्टर, बैटरा,एक होम थिएटर,चार एंपलीफायर, तीन सिलाई मशीन, इलेक्ट्रॉनिक मथानी,पांच पीस इलेक्ट्रिक आयरन, एक स्टेबलाइजर, दो पीस बैटरी चार्जर सहित अन्य सामान चोरों ने पार कर दिया!

बताते हैं कि करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी हुई, भुक्तभोगी ने हुसैनगंज थाने में चोरी की तहरीर दी है! हुसैनगंज कस्बे में हो रहे चोरियों को लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति गुस्सा है, व्यापारियों का कहना है कि थाने से चंद कदम की दूरी पर चौराहा है और रात्रि में पुलिस की गश्त भी लगती है, इसके बावजूद भी कस्बे में चोरियां हो रही हैं।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top