एनडीटीवी के राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार कमाल खान का अचानक हृदयाघात से मौत हो जाने से पत्रकार जगत में शोक की लहर

हमीरपुर: एनडीटीवी के राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार कमाल खान का अचानक हृदयाघात से मौत हो जाने से पत्रकार जगत में शोक की लहर फैल गई। इसके चलते शुक्रवार को नगर के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया

जिसमें एनडीटीवी व अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार सलाउद्दीन ने कमाल खान के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज व देश के हित के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों पर चर्चा करते हुए कहा कि कमाल खान के इस तरह से जाने से सभी लोगों को बहुत आघात पहुंचा है,

शायद ही पत्रकार जगत में उनकी कमी की भरपाई हो सकेगी। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, अरुण कुमार शुक्ला, रईस अहमद, आदित्य त्रिपाठी, रमैया प्रजापति, पप्पू बुंदेला, जमाल खान, अजय गुप्ता व रमेश कुमार समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट नरेश साहू, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top