किशोरों के द्वारा किया गया सूर्य नमस्कार

छतरपुर: जिले में 10 से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के प्रत्येक ग्राम में पर आशा पर एक किशोर साथिया एवं एक किशोरी साथिया बनाया गया है जो अपने ग्राम में जागरूकता का काम करते हैं

और 10 से 19 वर्ष की बच्चों की एक टीम बनाते हैं और ग्राम के सभी किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं इसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम कदवारा के साथिया राहुल अहिरवार के द्वारा अपनी ब्रिगेड टीम के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार किया गया और सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योगा करने के लिए भी प्रेरित किया गया

जिसमें सभी ग्राम वासियों ने भी किशोरों का उत्साह वर्धन किया और सहयोग भी किया इस अवसर पर RKSK से प्रशिक्षक नीरज सोनी ग्राम का साथिया राहुल अहिरवार एवं ब्रिगेड टीम के सदस्य लखन अहिरवार,अन्नू अहिरवार, गेंदालाल अहिरवार, अजय अहिरवार ग्राम के सभी किशोर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट पुष्पेंद्र सिंह चौहान,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top