UP Assembly Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश से मिल सपा में हुए शामिल

लखनऊ: वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है और वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं साथ ही विधायक रोशनलाल,

भगवती सागर और बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दे दिया है, अभी कुछ अन्य समर्थक विधायक भी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, टिकट के बंटवारे को लेकर उनका भारतीय जनता पार्टी से विवाद चल रहा है स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे विधायक रोशनलाल को अंदर नहीं जाने दिया गया, रोशन लाल शाहजहांपुर विधानसभा से विधायक हैं,

तो वहीं पत्रकारों से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, मैंने सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया और आगे भी संघर्ष करता रहूंगा मुझे जहां भी सामाजिक न्याय साकार होता दिखेगा मैं वही रहूंगा,

इस्तीफे की जानकारी स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंटओं से दी, जहां उन्होंने लिखा कि पिछड़ों, दलितों, किसानों, बेरोजगारों, नौजवानों एवं छोटे लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैए के कारण उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top