युवक एवं महिला मंगल दलों को माननीय राज्यमंत्री पल्टूराम ने किया खेल सामग्री का वितरण

बलरामपुर: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया एवं जनपदों में युवक एवं मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण हुआ, इस अवसर पर एनआईसी सभागार में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री पल्टूराम जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

माननीय राज्यमंत्री एवं अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष व अधिकारीगण, लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल संबोधन को सुना गया, इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवा की उर्जा एवं प्रतिभा को उचित अवसर प्रदान किया जा रहा है तथा प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए

उनके हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को समूह “ख और ग” में सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा दो प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है, माननीय राज्यमंत्री जी द्वारा 5 युवक मंगल दल एवं 5 महिला मंगल दल के लाभार्थियों को खेल वितरण सामग्री वितरित की गई,

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामअभिलाष, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक राजा इमाम रिजवी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट विनय कुमार वर्मा, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top