आसमानी कहर ओला बृष्टि से सैकड़ो गांव के किसानों की फसले हो गईं तबाह

छतरपुर: बिजावर तहसील के सैकड़ो गांव में आसमानी कहर ओला बृष्टि से खेतों में लगी किसानों की फसलें तबाह हो गयी है, जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात आठ बजे से सवा आठ बजे तक तेज हवा व बारिश के साथ जमकर पचास से दो सौ ग्राम तक के वजनी ओलो की ओला बृष्टि हुई

जिससे बिजावर तहसील के, टपरियन, टापरा उदयपुर, लहार, इसी तरह बिजावर तहसील अंतर्गत सैकड़ो ग्रामो के किसानों की खेतो में लगी,गेंहू,चना,सरसो,मसूर,मटर ,अरहर की फसलो को भारी नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top