जहानाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्लीहार निवासी सरला देवी आशा बहू पद पर कार्यरत है। आज जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने गांव कुल्लीहार से आ रही थी उसी दौरान दो अज्ञात युवक उसे मिले
जो अपने आप को तांत्रिक बताते हुए महिला को झांसे में ले लिया तथा उसके पुत्र की मौत का भय दिखाकर उसके शरीर पर पहने हुए सोने के आभूषण उतराते हुए पास में रखी नगदी अपने पास लेते हुए उससे कहा चंद कदम दूरी चलने को कहा और पीछे मुड़कर नहीं देखने की बात कही। इस दौरान दोनों युवक पीड़िता के आभूषण व नगदी लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देते हुए अज्ञात टप्पेबाजों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

रिपोर्ट अजय प्रजापति, संवाददाता