छतरपुर:- चंदला नगर के ब्रह्माकुमारी आश्रम में नूतन वर्ष 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम मे लवकुशनगर से उपस्थित हुई सुलेखा बहन अपने उद्बोधन के दौरान नूतन वर्ष के संदर्भ मे बताया की ब्यक्ति के मानवीय जीवन मे हर पल, छड़, सतबुद्धि नवीनतम उमंग, उल्लास, सत्मार्ग की
ओर उन्मुख होना ही नूतन वर्ष है, साथ ही सुलेखा बहन ने कार्यक्रम मे आये जनसमुदाय से कहा की ये भारत की पवित्र धरा के मर्म को समझे एवं आत्मसात करे ये वो धरा है जिसे सम्पूर्ण विश्व पटल पर देव भूमि के रूप मे जानकर नमन किया जाता है हमें गर्व होना चाहिए कि हमारा जन्म इस भारत की धरा मे हुआ इसको सजाने संवारने सुसज्जित करने का दायुत्व प्रत्येक भारत वासियो के कंधो पर है एवं उन्होंने कहा की ब्रम्हाकुमारी आश्रम छतरपुर जॉन की बड़ी बहन शैलजा ने सभी के नाम एक संदेश भेजा है।

आओ चले हम
आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर
याद करें उन वीरों को जिन की गाथा फैली चाहू और
अपनी धरती मां की खातिर सुख वैभव को त्याग दिया
हंसकर झूले थे फांसी पर मां से इतना अनुराग किया
बीर शहीदों के बलिदानों को शत-शत नमन करें
आओ चले हम अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर
प्रेम जगे जब आपस में तो हम यह संकल्प करें अमृत महोत्सव सार्थक होगा जब दुव्यर्सनो को दूर करें व्यसन राज्य का शासन छूते और टूटे दुर्गुण की डोर
आओ चले हम अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर
आत्म चिंतन से अमृत मिलता व्यर्थ चिंतन से मिले गरल
ज्ञान कुंभ में आना होगा तभी सुधारक मिले सरल
आत्मबल होगा विकसित होगी स्वर्णिम युग की भोर
आओ चले हम अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर
अमृत महोत्सव की बेला में आओ हम कुछ नया करें
नव उमंग और नव तरंग भर नवजीवन का संचार करें
नैतिक मूल्यों की पूंजी से भारत बने फिर सिरमौर
आओ चले हम अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ बीके शैलजा छतरपुर
कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं के द्वारा सुंदर नृत्य कलाओ की प्रस्तुति की गई|, उपस्थित रहे- बहन रूपा, बी. के. मोहनी एवं समस्त भक्त गण
रिपोर्ट पुष्पेंद्र सिंह चौहान, ब्यूरो चीफ