फतेहपुर:- जानकारी के अनुसार जनपद के खागा तहसील में खनन माफिया के आगे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नतमस्तक हैं। जिसका खामियाजा संगोलीपुर मड़ैयन गांव के किसानों को उठाना पड़ा। माफियाओं ने पहले किसानों के खेत से जबरन रास्ता बनाया और जब किसानों ने इसका विरोध किया तो उल्टा हमला कर दिया।
ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने माफिया पर कार्रवाई नहीं की। ग्रामीण गुंडा निषाद की माने तो संगोलीपुर गांव में जब से घाट चला है माफिया अवैध खनन व आए दिन मारपीट कर रहे है। इस तरह की शिकायतें क्षेत्र के कई गांवों से पुलिस को मिल रही है। इसके अलावा अन्य क्षेत्र में भी अवैध खनन को लेकर किसान पुलिस से गुहार लगाते रहते है।
इन शिकायतों के मिलने के बावजूद पुलिस अवैध खनन के मामले में कार्रवाई करने से हिचक रही है। संगोलीपुर गांव में पुलिस ने पूर्व में अवैध खनन को लेकर माफिया पर किसी तरह की कार्रवाई की होती तो आज की घटना को टाला जा सकता था। किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने की वजह से ही ग्रामीणों को खुद ही अवैध खनन का विरोध करना पड़ा।
यह पहला मामला नहीं है, जब खनन माफिया ने किसी पर हमला किया हो। इसके पहले भी कई बार असलहा के दम पर खनन माफिया क्षेत्र के किसानों पर गुंडई कर चुके हैं!

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ