पुरानी रंजिश के चलते युवक के घर में लगाई आग, हजारों की संपत्ति रॉख

फतेहपुर:- जनपद में किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर भरौल के मजरे ठाकुरन डेरा में रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार के घर में आग लगा दी जिससे उसका काफी नुकसान हो गया, जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल मजरे ठाकुरन का डेरा गांव निवासी रामचंद्र रैदास ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सोमवार की रात मैं घर में नहीं था

उसी दौरान मेरी भाभी नीलम देवी ने अपने पति राजू के साथ मिलकर मेरे घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी और इसके बाद पास में पड़ी चारपाई को उसी में उठाकर फेंक दिया जिसके बाद आग धीरे-धीरे काफी तेज हो गई और मेरे मकान को भी जला कर राख कर दिया जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है पीड़ित ने बताया कि दबंगों द्वारा लगाई गई आग से मेरा करीब 10 से 15000 का नुकसान हुआ है ।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top